कासगंज जनपद की सोरों तीर्थनगरी को तीर्थ स्थल घोषित किये जाने को लेकर शुरू किया गया आदोंलन अब बड़ा रूख अपनाता जा रहा है।
योगी सरकार की वायदा खिलाफी से आक्रोशित तीर्थ नगरी की मातृ शक्तियो ने धरना प्रदशर्न कर जमकर नारेबाजी की।
सोरों तीर्थ नगरी की गांधीमूर्ति पर धरने पर बैठी ये महिलाएं सोरों की मातृशक्ति हैं।
इनका कहना है कि योगी सरकार ने सत्ता में आने पर वराह भगवान की नगरी सोरों को तीर्थस्थल घोषित किये जाने का वायदा किया था, लेकिन सरकार ने सत्ता में आने के बावजूद भी तीर्थ नगरी को तीर्थ स्थल घोषित नहीं किया।
इसको लेकर सोरों वासी लगातार आंदोलन पर हैं। दस अक्टूबर से इस आंदोलन को आमरण अनशन में तब्दील करने का ऐलान किया है।
इस दौरान सोरों की मातृ शक्तियो ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सरकार को हरसंभव सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने का ऐलान किया।
उन्होंने कहाकि सरकार से खासी उम्मीद थी कि पौराणिक सोरों शूकर क्षेत्र को सोरों तीर्थ स्थल घोषित किया जायेगा, परंतु इस बार सोरों शूकर क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा।