{ कासगंज से मनोज की रिपोर्ट }
जनपद कासगंज के तीर्थ नगरी सोरो शूकर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य प.जगदीश प्रसाद पाराशर का लम्बी बीमारी के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में दिनांक 13 अप्रैल सोमवार को निधन हो गया।
उनके पार्थिव शरीर को तीर्थ नगरी सोरों में लाया गया और उनका अन्तिम संस्कार उनके छोटे पुत्र विवेक पाराशर ने मुखग्नि देकर किया।
उनके निधन की सूचना जैसे ही नगरवासियों ने सुनी उनके पार्थिव शव के अन्तिम दर्शन करनें को उनके पारिवारिक जन व शिष्य एवं मिलने वाले लोग उनके आवास पर पहुंच गये जिन्होने सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए पुष्प अर्पित कर अन्तिम विदाई दी।
आपको बता दे कि देश के विभिन्न प्रन्तो से लोग अपने भविष्य एवं जन्म पत्री व अच्छे बुरे दिनो के बारे मे जानकारी ज्योतिषाचार्य से पूछने के लिए आते थे।
शोक व्यक्त करने वालों में डॉ राधा कृृष्ण दीक्षित , विनोद रावत, रवि पाराशर ,मनोज पाराशर मनोज गुप्ता, रितेश द्धिवेद्धी , पंकज, बिक्रम पाण्डेय,श्रीभगवान पाराशर।
वैभव पाराशर ,गौरव पाराशर , सौरभ पाराशर , देवान्श , सत्यकाम , आकाश , अंकुर ,सचिन कुमार, रिषभ कुमार ,राजा ,धैर्य , सकल्प, विकल्प आदि है।