1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: स्टेशन पर छह कोचों का बनाया गया आईसोलेशन वार्ड

कासगंज: स्टेशन पर छह कोचों का बनाया गया आईसोलेशन वार्ड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: स्टेशन पर छह कोचों का बनाया गया आईसोलेशन वार्ड

{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }

इज्जतनगर मंडल के रेलवे डीआरएम दिनेश कुमार सिंह कासगंज रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर रेलवे कर्मचारियों को सावधानियां बरतने के निर्देश दिये।

साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा तैयार किये छह आईसोलेशन कोचों का निरीक्षण किया। बरेली इज्जतनगर से बाई ट्रेन द्रारा कासगंज जंक्शन पर इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने जहाँ रेलवे कर्मचारियों को सैनिटाइजर, डिटोल, साबून दिए।

और कहा , कोरोना वायरस से स्वयं सजग होकर.दूसरो को भी जागरूक करें, क्योंकि कोरोना वैश्विक बीमारी है। इसका बचाव ही मुख्य बचने का उपाये है।

कर्मचारी सोसल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे। घरों में रहे, तभी इस बीमारी से जीतेगा और कोरोना हारेगा। साथ ही विशेष परिस्थितियों के लिए छह कोच का एक आइसोलेशन कोच तैयार किया गया है।

इस कोच में विशेष स्वास्थ सेवाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि जरूरत पडने पर मरीजों को अच्छे से ढंग से उपचार.मुहैया कराया जा सके।वहीं उन्होंने ट्रेनो के संचालन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक ट्रेनों का संचालन करने के लिए कोई आदेश नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...