उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान और मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहा मकान क़ब्जाने के विरोध पर विकलांग युवक ने महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन उससे भी बुरा यह है कि, समाज किस ओर जा रहा है क्योंकि वहा खड़े लोग उस महिला की जान बचाने की जगह उसकी मौत का वीडियो बनाते रहे।
वहीं दूसरी तरफ एक विकलांग व्यक्ति जो ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। वह लगातार फायर कर रहा है फायर मिस भी हो रही है, कारतूस भर रहा है फिर फायर कर रहा है। उसे रोकना इतना भी मुश्किल नहीं था, ना तो दौड़ सकता था, ना भाग सकता था और ना ही AK 47 या आटोमेटिक असलाह लिया था कि लोड करता और बचाने वाले पर फायर झोंक देता।
फिर भी बचाने की जगह वीडियो बनाने का ऑप्शन चुनना बताता है कि क्या इनके लिए ज्यादा जरूरी था। जिन महाशय ने ये VIDEO SHOOT किया है वो इस वीडियो को देख कर सोचे कि अगर थोड़ी सी हिम्मत दिखाई होती तो ये VIDEO भले ही नही बनता लेकिन एक ज़िन्दगी इनकी कर्ज़दार हो जाती।