1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: खेत देखने गए युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

कानपुर: खेत देखने गए युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: खेत देखने गए युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

{कानपुर से सत्येन्द्र की रिपोर्ट}

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र के बड़ागांव औनहा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहा खेत देखने गए एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मारी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े युवक की हत्या से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद हत्या की जाँच में पुलिस जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...