उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित परिवार को क्वारंटीन कराने के लिए लेने पहुंची स्वास्थ्य टीम के जाने के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
कानपुर मे हॉटस्पॉट एरिया बजरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव हुआ।
दरअसल मामला यह था कि कोरोना पेशेंट के परिवार को लेने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची हुई थी । लेकिन क्षेत्रीय लोगों का मानना था कि जब तक कोरोना पोस्टिक की रिपोर्ट ना आए उनको यहां से कहीं ना ले जाए जाए।
इसी बात को लेकर कुछ लोग उग्र हो गए और और वहां मौजूद टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया । जानकारी के अनुसार 15 – 20 लोगों ने बड़े बड़े पत्थर चलाने लगे।
पुलिस टीम पर पथराव की सूचना मिलते ही बजरिया और चमनगंज की तरफ से भारी पुलिस फोर्स जुगियाना पार्क की तरफ बढ़ी। ताकत बढ़ते ही पुलिस ने तेजी दिखाई और लाठियां पटकर भीड़ को खदेड़ा। जवाब में पुलिस ने भी पत्थर चलाए।
हालांकि बाद में मौके को संभाला गया, कोई घायल नहीं हुआ। हंगामा की सूचना पर कई थानों की फोर्स सीओ समेत चार गाड़ी पीएससी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया।
हालात संभालने के लिए पीएसी ने फ्लैग मार्च के बाद इलाके में डेरा डाल दिया। डीआईजी/एसएसपी अनंत देव के अनुसार, अब तक 4 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। योगी ने कहा कि कानपुर में जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है, उनकी जल्द ही पहचान की जाएगी और उन्हें पकड़ा जाएगा।