{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
कानपुर में कल कोरोना संदिग्ध 55 वर्षीय रोगी की मौत हुई थी जो की कानपुर में इस बीमारी से पहली मौत थी वहीं आज कानपुर में 8 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव आये है।
कानपुर में एक साथ 8 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कम्प मच गया है। आपको बता दे, नौबस्ता के मछरिया स्थित मदरसे से निकाल कर इनको क्वारन्टीन किया गया था।
सभी बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले है और फिलहाल सभी नारायण मेडिकल कालेज में क्वारन्टीन किये गए है। अब कानपुर में कुल केस 20 है वही एक्टिव केस 18 है।