1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: कोरोना संकट के चलते दो नोडल अधिकारियों की पोस्टिंग हुई

कानपुर: कोरोना संकट के चलते दो नोडल अधिकारियों की पोस्टिंग हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: कोरोना संकट के चलते दो नोडल अधिकारियों की पोस्टिंग हुई

{ इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट }

जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखकर योगी सरकार ने शहर की व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए दो नोडल अधिकारियों की पोस्टिंग की है।

प्रमुख सचिव नितिन रमेश और एडीजी जेएन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है इन दोनों अधिकारियों ने आज शहर के हॉटस्पॉट इलाको का दौरा किया।

शहर में प्रशासन के बनाये कंट्रोल रूम का भी निरिक्षण किया नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव का कहना है शहर में वैसे तो प्रशासन सही कार्य कर रहा है।

अब हॉटस्पॉट के के अंदर जो लोग पॉजिटिव आये है उनके सम्पर्कियो को चिन्हित करके उनको क्वारेंटीन करना हमारी प्राथमिकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...