1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : वैश्य महासंघटन के लोगो ने हाथरस के बलात्कारियो के लिए फांसी की मांग की है, पढ़ें

कानपुर : वैश्य महासंघटन के लोगो ने हाथरस के बलात्कारियो के लिए फांसी की मांग की है, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : वैश्य महासंघटन के लोगो ने हाथरस के बलात्कारियो के लिए फांसी की मांग की है, पढ़ें

हाथरस काण्ड को लेकर लोगो में जिसप्रकार गुस्सा देखा जा रहा है जिसमे विपक्ष भी लगातार प्रदर्शन कर रहा है।

आलम यह है की अब सामाजिक संघठन भी अपना विरोध दर्ज करा रहे है। इसी क्रम में शहर के घंटाघर स्थित भारतमाता प्रतिमा के नीचे वैश्य महासंघठन के लोगो ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।

विरोध करने के लिए वैश्य समाज के लोग पहले कैंडिल जलाकर उस लड़की की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

 

फिर बलात्कारियो की फांसी की मांग को लेकर एक पुतले को फांसी दी और जमकर नारेबाजी की।

वैश्य महासंघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की देश में बेटिया सुरक्षित नहीं है और बेटिया किसी भी धर्म से हो उनकी सुरक्षा होनी चाहिए  .

आगे उन्होंने बताया की हाथरस की बेटी के साथ जो हुआ उसकी निन्दा करते है और आरोपियों की फांसी की मांग करते है इसलिए संघटन के लोगो ने पुतले को फांसी दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...