{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
किदवई नगर में गरीब व मजदूर वर्ग को महामारी की समाप्ति तक भोजन दिया जायेगा और यह बात आज किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी ने किदवई नगर जी ब्लाक बाल्मीक बस्ती में 16वे दिन दूध ब्रेड व बिस्कुट वितरण के दौरान कही।
आज किदवईनगर की जरूरतमंद जनता को विधायक महेश त्रिवेदी ने सोशल डिस्टेंस 1 मीटर की दूरी बनाते हुए सभी को कतारबद्ध करके 2000 पैकेट दूध का वितरण किया। उन्होंने अपने विधानसभा के लोगों को सुबह के वक़्त दूध बिस्कुट और ब्रेड बांटा और बताया कि कि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक संस्था द्वारा खाना व खाद्य सामग्री तो दिए जा रहे है।
लेकिन उन्हें लगा कि परिवार में छोटे छोटे मासूम बच्चे भी होते है जो सिर्फ दूध पर ही निर्भर रहते हैं और तभी उन्होंने दूध बांटने का मन बनाया । गरीब मजदूरों को खाने के पैकेट व बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए दूध बांटा।
उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर सरकार बहुत सजग हे । सरकार व संस्थाओ के प्रयासों से हर मजदुर व गरीब को भोजन मिले ऐसे प्रयास लगातार किये जा रहे हैं । विधायक ने बताया कि प्रत्येक रात क्षेत्र में कोई असहाय भूखा न सोये इसलिए निरंतर यह छोटा सा 5000 पैकेट भोजन प्रतिदिन बांटा जा रहा है।
उन्होंने सभी से लॉक डाउन का पालन करने का आह्वान कियाऔर कहा कि कोरोनावायरस एक जंग है। जिससे जीतने के लिए हम सबको भेदभाव छोड़कर एक साथ लड़ना होगा और कोरोना वायरस से बचने के लिए ठोस उपायों को अपनाना होगा।
तभी हम कोरोनावायरस से जंग जीत सकते हैं और इस दौरान मुख्य रूप से अंकित शर्मा ,शुभम त्रिवेदी ,मोनू पांडेय, रज्जन , सुरजीत सचान कमलेश मिश्र नीरज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।