1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: निःशुल्क राशन के लिए लोगों को राशन कार्ड दिखाना जरुरी

कानपुर: निःशुल्क राशन के लिए लोगों को राशन कार्ड दिखाना जरुरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: निःशुल्क राशन के लिए लोगों को राशन कार्ड दिखाना जरुरी

{ कानपुर से इब्ने हसन की रिपोर्ट }

जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जनपद वासियों को कहा कि जो लोग राशन योजना के पात्र हैं और अभी तक उनके राशन कार्ड नहीं बने है तो वो बनवा ले।

दरअसल प्रधानमंत्री जी ने नि:शुल्क राशन देने योजना की योजना चलाई है, जिसके तहत जिन के राशन कार्ड है उनको निःशुल्क राशन दिया जायेगा।

लेकिन अभी तक जिनके राशन कार्ड नही बने हैं इस दौरान वे व्यक्ति राशन कार्ड बनावा सकते हैं, जिसके लिए समस्त जन सुविधा केंद्रों को सुबह से शाम 6 बजे तक के लिए खोले जाने के निर्देश दिये गए है।

पात्र व्यक्ति जन सुविधा केंद्र इत्यादि में जाकर अपने राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं साथ ही मोबाइल के भी माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि इन स्थानों पर भीड़ ना लगाएं और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि कोई समस्या नहीं हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...