{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
लॉकडाउन पार्ट 2 लागू करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपील करी थी कि गरीब परिवार की मदद करे,जिससे वो भूखे न रहे।
प्रधानमंत्री की इस अपील का असर कानपुर के चार स्कूली छात्रों पर ऐसा चढ़ा कि उन्होंने अपनी जोड़ी हुयी पॉकेट मनी करीब 23500 सौ रुपये से राशन खरीदकर 52 गरीब परिवारों में वितरित कर दिया।
आठवीं क्लास में पढ़ने वाली अर्पिता साइकिल खरीदने के लिए पॉकेट मनी जोड़ रही थी,लेकिन लॉकडाउन के दौरान अर्पिता ने मोदी जी का भाषण सुना जिसमे उन्होंने जनता से अपील करी थी कि जिनके पास खाने के लिए नहीं है उनकी मदद करे।
प्रधानमंत्री की इस बात ने अर्पिता के दिल को छू लिया और उसने अपने साथियो के साथ बातचीत कर उनको इसके लिए प्रेरित किया।
अर्पिता ने अपने भाई और दो अन्य लोगो के साथ मिलकर जोड़ी गयी पॉकेट मनी करीब 23500 से राशन खरीदकर 52 जरूरतमंद लोगो में बाँट दिया।