1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: चार पॉजिटिव केस आने से पूरे शहर में दहशत का माहौल

कानपुर: चार पॉजिटिव केस आने से पूरे शहर में दहशत का माहौल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: चार पॉजिटिव केस आने से पूरे शहर में दहशत का माहौल

{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }

कानपुर में चार पॉजिटिव केस आने से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कानपुर में लगातार पॉजिटिव केसो की संख्या बढ़ती जा रही है अब तक 27 केस पॉजिटिव मिल चुके है जिसमें एक ठीक हो गए है और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

कानपुर में लगातार पॉजिटिव केस का इजाफा बढ़ने से जिलाप्रसाशन को सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि लोगो के बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबन्दी लगाने की जरूरत है क्योंकि अधिकतर लोग लाक डाउन का उलंघन करके बाहर निकल कर महामारी को दावत दे रहे है।

सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया कि ये चारो पॉजिटिव केस हॉट स्पॉट क्षेत्र कुलीबाजार के लल्लन मस्जिद और हाता वाली मस्जिद पास के है।

इनकी सैंपलिंग बीती 15तारीख को कराई गई थी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हैलेट अस्पताल के कोविड 19 में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने अपील की, आप लोग घर में रहे और अपने परिवार व क्षेत्र को सुरक्षित रखने में शासन व प्रशाशन की मदत करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...