{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने आज मंधना स्थित रामा यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर व व्यवस्थायों की समीक्षा की। इसे कोविड -19 हेतु लेवल -2 के चिंहित किया गया है।
मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। बैठक में रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक/नोडल अधिकारी श्री पोसन लाल गुप्ता ने बताया कि वहाँ पर 22 bed icu सुविधा युक्त है ,जिसमे वेंटीलेटर की सुविधा भी है।
परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति मरीजो के लिए होगी। यहां 160 bed क्वारंटाइन हेतु उपलब्ध हैं ।
मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने निर्देशित किया कि यूनिवर्सिटी के समस्त मानव संसाधन की सूची सम्पूर्ण विवरण के साथ बना ली जाय।
उसमे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, सुरक्षा गार्ड सम्मिलित हों । कमिश्नर ने कहा कि परिसर को सैनीताएज करा कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करा ली जाय।
आवागमन व पास की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन कराएगा। इस अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ RP yadav सहित यूनिवर्सिटी के प्रबंध तंत्र से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।