{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
जनता की भलाई व योगी सरकार की मंशा को देखते हुए कानपुर के जिलाधिकारी ब्रम्ह देव राम तिवारी ने लिया फैसला कहा सरकार द्वारा 20 अप्रैल से लाॅकडाउन को लेकर आवश्यक विभागो व कार्यालय को मिलने वाली छूट अब कानपुर मे नही मिल पाएगी।
कानपुर में लॉक डाउन बरकार रहेगा।जनपद मे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगो को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी सभी को लॉक डाउन का पालन करना होगा।
जैसा पहले से ही जनपद मे चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा। सभी नागरिको को जरूरत का सामान डोर टू डोर डिलीवरी के माध्यम से दिया जाएगा।
जनपद के संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में कोई भी नया कार्यालय ,इकाई, प्रतिष्ठान अथवा सेवा चाहे व केंद्र सरकार की हो, राज्य सरकार की हो, अर्ध सरकारी हो अथवा निजी क्षेत्र की हो प्रारंभ नहीं की जाएगी।
जनपद के समस्त नागरिक ,अधिकारी एवं कर्मचारी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं लॉक डाउन का पूर्णतया करे।