{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जनपद में रक्तदान शिविर के आयोजन कराने का एलान किया था जिसके क्रम में विभिन्न संस्थाओं द्वारा इस महादान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में तथा तुलसी हॉस्पिटल में कानपुर नगर के पत्रकारो द्वारा ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें लगभग 25 पत्रकारों ने रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज में 7 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने कहा की सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए ,क्योंकि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है।
रक्तदान करने से आप किसी भी अंजान व्यक्ति की जान बचाने का संकल्प लेते है जिसे आप जानते तक नही है, उस व्यक्ति को पता भी नहीं होता है जिसको रक्त मिला है ।
उन्होंने कहा कि रक्तदान बहुत बड़ा दान होता है जो किसी की भी जान बचाता है । सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब के चैयरमेन शरस बाजपेई ,व पदाधिकारी व सभी सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।