1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: जिलाधिकारी ने नारायणा हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

कानपुर: जिलाधिकारी ने नारायणा हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: जिलाधिकारी ने नारायणा हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }

जिलाधिकारी डॉ० ब्रह्मदेव राम तिवारी ने नारायणा हॉस्पिटल पनकी का निरीक्षण किया और उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी मरीज है सभी को बेहतर ईलाज मिले तथा उनके खाने पीने की भी अच्छी व्यवस्था हो।

यह सुनिश्चित कराया जाये की सभी को मौसमी फल जैसे एक किलो सन्तरा, एक दर्जन केला अवश्य प्रतिदिन दिया जाये तथा 5 लीटर पानी तथा खाना भी समय से मिले यह सुनिश्चित किया जाये।

किसी भी मरीज को कोई समस्या न हो, उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मेडिकल स्टाफ स्टॉफ व पुलिस सिपाहियों को भी खाने पीने की कोई कमी नही होनी चाहिए, उनको भी संतरा, केला पानी,बिस्कुट तथा खाना प्रतिदिन समय से दिया जाये इसमे भी कोई कमी न हो।

सभी मेडिकल स्टाफ व पुलिस कर्मियों के लिए पीपीई किट भी उन्हें दी जाए इसने कोई कमी न हो जिलाधिकारी ने यहां के मेडिकल स्टाफ के लिए पी०पी०ई० किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी पीपीई किट दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...