{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
कोरोना के खिलाफ जंग में अब कानपुर के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है, डेन अम्बे केबल नेटवर्क ने शनिवार को कानपुर जिलाधिकारी को पांच लाख रुपये का चेक सौपकर कोरोना से लड़ने में अपनी सहभागिता दी।
मुख्यमंत्री राहत कोष में कानपुर से अब तक 7 करोड़ रुपया दिया जा चुका है, डेन अम्बे केबल नेटवर्क के डायरेक्टर दीपचंद दीक्षित ने जिलाधिकारी को राहत राशि सौपने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि डेन अम्बे केबल नेटवर्क अपनी जिम्मेदारियों को देखते हुए हमने राहत कोष में पांच लाख की चेक दी गयी है।
हमारी तरफ से एक एम्बुलेंस चौबीस घंटे उपलब्ध है,इससे जो भी मरीज होंगे उनको अस्पताल तक भेजा जा सकता है ,कानपुर जिलाधिकारी ने कानपुर के लोगो का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से लोगो ने आगे आकर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया है वो काबिले तारीफ़ है।