1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर देहात- कोचिंग पढ़ने गई 2 छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता

कानपुर देहात- कोचिंग पढ़ने गई 2 छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर देहात- कोचिंग पढ़ने गई 2 छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता

कानपुर देहात जिले के थाना मंगलपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव हरपुरा से कस्बा मंगलपुर कोचिंग पढ़ने गई दो छात्राएं तीन दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।

छात्राओं के शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।  लेकिन लापता दोनों छात्राओं का पता न चलने पर थकहार कर थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों छात्राएं गरीब परिवार की है। वही लापता छात्राओं के परिजनों की माने तो दोनों छात्राएं एक ही गांव की रहने वाली हैं।

 

आपको बता दें कि दोनों लापता छात्राओ में एक छात्रा नाबालिग हैं।  दोनों छात्राएं घर से कोचिंग पढ़ने के लिए कस्बा मंगलपुर गई थी। लेकिन शाम तक दोनों छात्राएं घर वापस न आने पर खोजबीन शुरू की।

लेकिन छात्राओं का कही पता न चलने पर थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

वही परिजनों ने बताया कि गांव में पड़ोस के रहने वाले लोगो से विवाद चलता था। विवाद के चलते पड़ोसियों ने दो युवकों का सहारा लेकर मेरी बेटियों को जबरन अगवा कर लिया हैं।

पुलिस के आलाधिकारियो की माने तो दोनों छात्राओं को कोचिंग के लिए कस्बा मंगलपुर गई थी।  जिनको गांव के दो युवक बहला फुसला कर लगाए हैं।

परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...