कानपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना सक्रमण को लेते हुए डीएम ने एक बड़ा निर्णय लिया है। आपको बता दे कि कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से आज रात्रि 10 बजे से सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया है।
कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है।
इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।