1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: अधिकारियों ने कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्थाओं को परखा

कानपुर: अधिकारियों ने कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्थाओं को परखा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: अधिकारियों ने कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्थाओं को परखा

{ इब्ने हसन की रिपोर्ट }

शहर में कोरोना मरीजो के उपचार को लेकर सीनियर डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायतें लगातार मिलने के बाद आज प्रशासनिक अमला निरीक्षण पर निकला।

नोडल अधिकारी डॉ अनिल गर्ग, जिला अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी सहित आला अधिकारियों ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी शेड्यूल को भी चेक कर सीसीटीवी के माध्यम से कोविड-19 व्हाट की व्यवस्थाओं को परखा।

लैब फैसिलिटी के साथ ही डॉक्टरों के रुकने के स्थान होटल विजयविला और केडीए में बने कंट्रोल रूम और राशन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

केडीए से संचालित हो रहे किचन से रोजाना हजारों लोगों को भोजन पहुंचाया जाता है और लगातार यह प्रक्रिया चल रही है। वहीं जिला अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि निरीक्षण करने के बाद हर जगह की स्थिति संतुष्ट मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...