{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
कानपुर लाकडाउन और हॉट स्पॉट क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए एडीजी जय नारायण सिंह व एसपी पश्चिम डाक्टर अनिल कुमार पहुंचे और हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लोगों से अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लोग लाकडाउन का उलंघन न करे क्योंकि कानपुर पूर्णतया लाक डाउन है और आप सभी लोग कानून का सहयोग करे।
अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो सम्बन्धित पुलिस थाने या टोल फ्री नंबर पर सूचित करे और एडीजी ने कहा कि जिस तरह से बीते दिन नवरात्रि का त्यौहार था लोगो ने कानून का साथ देकर सहयोग किया।
ठीक उसी प्रकार आने वाली 23 को रमजान का त्यौहार है इसलिए हम लोग सभी लोगो से अपील करते है कि आप लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करके रमजान का त्यौहार मनाए।
क्योंकि पूर्णतया लाक डाउन है इसलिए आप लोग कानून का साथ देकर इस महामारी से लड़ने में देश का सहयोग करें ।