1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: जमाती लोगों की वजह से कानपुर में अब 9 कोरोना पॉजिटिव

कानपुर: जमाती लोगों की वजह से कानपुर में अब 9 कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: जमाती लोगों की वजह से कानपुर में अब 9 कोरोना पॉजिटिव

{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }

कानपुर में जो सबसे पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव 70 साल का बुजुर्ग मिला था वह पूरी तरीके से ठीक हो चुका है जिसकी अस्पताल से डॉक्टरों ने ताली बजाकर बिदाई करी थी मगर जमाती या उनके टच में आए लोगों की वजह से कानपुर में अब 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं।

जिसकी वजह से शासन प्रशासन ने भी अब सख्ती अख्तियार कर ली है और जिन जिन इलाकों से जमातियो की पहचान की गई थी उनमें कुछ इलाकों को रेड ज़ोन घोषित कर दिया गया है और इन इलाकों को सील भी कर दिया गया है।

कल भी आला अधिकारी रेड ज़ोन इलाकों का दौरा कर रहे थे वही आज भी जिलाधिकारी और डीआईजी घाटमपुर पहुंचे जहां पर 3 मरीज की कल और एक मरीज की आज कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है कानपुर में कोरोना पाज़ीटिव की तादाद अब 9 हो गई है।

जिला अधिकारी और डीआईजी ने वहां पहुंचकर पहले तो प्राथमिक स्कूल में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है उस का जायजा लिया और उसके बाद घाटमपुर के तमाम पार्षदों मुतावलियो और वहां के असरदार लोगों के साथ एक मीटिंग करी।

और मीटिंग में हिदायत दी कि आप लोग भी पता लगाएं की कितने लोग कहां-कहां से आए थे और उनकी ट्रैवल हिस्ट्री क्या है और उन्होंने अपील भी करी के जो लोग भी कहीं बाहर से होकर आए हैं वह खुद से बताएं ताकि उनका इलाज सही ढंग से किया जा सके उनको सुरक्षित रखा जाए और दूसरे भी उनसे सुरक्षित रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...