{ कानपुर से उपेंद्र अवस्थी की रिपोर्ट }
निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से आए तब्लीगी जमाती अब पुरे प्रदेश को संकट में डाल रहे है। कानपुर में शुक्रवार को छह लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। कानपुर में कोरोना के अब तक सात मरीज मिल चुके हैं।
आपको बता दे, कोरोना संक्रमित जमातियों को तत्काल नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल से हैलट के मैटरनिटी ब्लाक के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। बाकी 14 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
शुक्रवार को 6 पीड़ित मिले है और इनमें चार दिल्ली और गुजरात जबकि एक ईरान और एक अफगानिस्तान का रहने वाला है। कोरोना के छह रोगी आने के बाद कानपुर हाई अलर्ट पर है और चप्पे चप्पे की निगरानी की जा रही है।
आपको बताते चले, डाॅक्टर समेत सभी स्टाफ को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा वहीं शुक्रवार को 80 लाख रुपये से प्रोटेक्शन किट और मास्क खरीदने के आर्डर जारी किए गए हैं।