1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: डीएम की निगरानी में कम्युनिटी किचन मे रोज़ 55 हजार लोगों का खाना पक रहा है

कानपुर: डीएम की निगरानी में कम्युनिटी किचन मे रोज़ 55 हजार लोगों का खाना पक रहा है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: डीएम की निगरानी में कम्युनिटी किचन मे रोज़ 55 हजार लोगों का खाना पक रहा है

{ उपेंद्र की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। हालांकि इस लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार मजदूरों,गरीबों और बेसहारा लोगों पर पड़ रही है।

इन लोगों के लिए दो वक्त का खाना भी दूभर हो गया है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिलों के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जरूरतमंदों की मदद करें इसके बाद से कानपुर के डीएम ब्रम्हदेव तिवारी ने इस बात का बीड़ा उठा लिया है कि उनके जिले में कोई भूखा नहीं सोएगा।

इसके लिए कानपुर विकास प्राधिकरण सचिव एसपी सिंह ने डीएम के आदेश से शहर के गरीब,बेसहारा,मजदूरो,मलिन बस्ती और झोपडपट्टीयो मे रहने वाले लोगो के लिए कम्युनिटी किचन के माध्यम से शहर के कई स्थानों में खाना बनवा जा रहा है।

इस कम्युनिटी किचन से रोजाना हजारों लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है। वही कानपुर मे और भी ऐसे लोग और संस्थाये है। जो अपने-अपने स्तर पर शहर मे इसी कार्य मे सहयोग कर रहे है।

सरकार की मंशा और डीएम के आदेश से इन किचनो के माध्यम से हजारो गरीबो की भूख मिटायी जा रही है। इन कम्युनिटी किचनो मे रोजना 54-55 हजार लोगों का खाना पक रहा है।

एक महत्वपूर्ण स्तर पर इस भूख से कमजोरी का सामना करने वालो के लिए कानपुर के जिलाधिकारी ने सरकार की मंशा को देखते हुए कम्युनिटी किचन के माध्यम से इस भोजन वितरण बैंक शुरू किया है।

जिसके माध्यम से हजारो गरीब लोगों को अच्छा व पौष्टिक भोजन प्रदान किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सिर्फ इतना कि कोई भी गरीब,बेसहारा व निराश्रित पेट की भूख से परेशान न हो इसी लिए ही इस किचन को चलाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...