1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: जनपद में एक साथ 4 और कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

कानपुर: जनपद में एक साथ 4 और कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: जनपद में एक साथ 4 और कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

{कानपुर से इब्रे हसन की रिपोर्ट}

यूपी के जनपद कानपुर में एक बार फिर से कोरोना बम फूटा है। बता दे, जनपद में एक साथ 4 और पॉजिटिव केस सामने आए है। बताया जा रहा है किदवाई नगर के पीड़ित व्यक्ति के परिवार के लोग औऱ मृतक के परिवार के लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लगातार कानपुर में पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके साथ ही अब कानपुर में मरीजो की संख्या 83 हो गई है। जिनमें से 74 एक्टिव केस है। वहीं कोरोना के कारण 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि 7 लोग ठीक हो कर डिस्चार्ज हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...