1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख कन्नौज प्रशासन हुई अलर्ट

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख कन्नौज प्रशासन हुई अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख कन्नौज प्रशासन हुई अलर्ट

(कन्नौज से रईस खान की रिपोर्ट)

देश मे एकाएक कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कन्नौज प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कन्नौज डीएम जहां मामले बढ़ने पर नये क़्वारेंटाइन सेंटर के लिये जगह तलाशने में जुटे हैं, तो एसपी ने फोर्स को और सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश जारी कर दिये है। दोनों अफसरों ने तैयारियों का जायजा लेने के लिये जिले के कई स्थान का निरीक्षण भी किया।

कन्नौज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी व डूडा के नये निर्मित भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन भवनों में थोड़ी बहुत कमी है जिसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई एमरजेंसी पड़ती है तो इन भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

दूसरी तरफ पुलिस ने भी एकाएक कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या देख सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों और मुकदमें दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है। सोशल मीडिया पर अफवाह व गलत सूचनाएं फैलाने वालों पर भी मुकदमे दर्ज कर जेल पहुंचाने के निर्देश एसपी ने जारी किये हैं। एसपी का कहना है कि जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा उसे बख्शा नही जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...