1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॅालीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है । वह अक्सर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती है । हालांकि,कई बार उन्हें उनका बेबाक रवैया ही मुश्किल में डाल देता है । इस बार भी कंगना पर कंटेट चोरी करने के आरोप लगे हैं । जिसके चलते उनके खिलाफ कॅापीराइट और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया गया है । यह केस दर्ज होने के बाद कंगना की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है ।

दरअसल, हाल ही में कंगना ने अपने बैनर तले फिल्म ‘दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ का ऐलान किया था । जिसको लेकर लेखक आशीष कौल ने कंगना रनौत पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है ।

आशीष कौल का कहना है कि ‘मैंने वाइटकॉलर क्राइम के खिलाफ और अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं । कॉपी राइट अधिकारों के खुल्लम-खुल्ला तथा बेशर्मी से किए गए उल्लंघन के विरुद्ध मैंने अपनी इस नई यात्रा की शुरुआत की है । कई पुलिस स्टेशनों का चक्कर काटने के बाद, मैं बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पास गया और कंगना रनौत तथा अन्य द्वारा किए गए कॉपीराइट उल्लंघन के विरुद्ध IPC की धारा 156 (3) के तहत FIR दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस को आदेश दिया है । यह आपराधिक धोखाधड़ी का मामला है ।’

लेखक कौल ने मीडिया के सामने बताया कि वह 15 दिन तक परेशान रहे, जिसके बाद उन्होंने अदालत जाने का फैसला किया । पैसे वाले तथा ताकतवर लोग कानून तोड़कर ‘कंटेंट’ निर्माण करने वालों के अधिकारों का हनन करते हैं ।

कौल ने कहा, ‘यह प्रत्येक कंटेंट क्रियेटर की लड़ाई है जो इस शहर में प्रतिभा, माथे पर पसीने और ‘आत्मनिर्भरता’ के विश्वास के साथ आता है । एक आम आदमी जो महंगे वकीलों का खर्च नहीं उठा सकता और पुलिस स्टेशन जाने से डरता है। उसे सफेदपोश डकैतों के विरुद्ध न्याय मिलेगा या नहीं, यह इस लड़ाई के नतीजे से साबित होगा ।’

कौल ने बताया कि उन्होंने रनौत को अपनी किताब की कहानी के बारे में एक ई-मेल भेजा था । उन्होंने अपनी फिल्म के ऐलान के दौरान बिना अनुमति लिए उनकी कहानी के कुछ अंश का ट्वीट में इस्तेमाल किया । उन्होंने कहा, ‘क्या यह विश्वास करने लायक है कि एक फेमस एक्ट्रेस से सामाजिक कार्यकर्ता बनी महिला एक कहानी और किताब के कंटेंट को चुरा लेंगी?’

आपको बताते चलें कि इससे पहले बीते दिन ही जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया था । जिसकी सुनवाई के लिए 15 मार्च की तारीख तय की गयी है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...