1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP की खबर कवर करना पत्रकार को पड़ा भारी, वामपंथियों ने पिटाई, पीट-पीटकर पीठ पर बनाया हंसुआ

BJP की खबर कवर करना पत्रकार को पड़ा भारी, वामपंथियों ने पिटाई, पीट-पीटकर पीठ पर बनाया हंसुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BJP की खबर कवर करना पत्रकार को पड़ा भारी, वामपंथियों ने पिटाई, पीट-पीटकर पीठ पर बनाया हंसुआ

त्रिपुरा: त्रिपुरा में वामपंथियों का एक बार फिर वीभत्स चेहरा सामने आया है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि CPIM के गुंडों ने एक स्थानीय पत्रकार की जमकर पिटाई की, यही नहीं पीट-पीटकर उस पत्रकार की पीठ पर अपने दल के निशान हसुआ का चित्र बना दिया, पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि वह भाजपा की ख़बरें कवर करता था, यह जानकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के OSD संजय मिश्रा ने ट्वीट करके दी।

संजय मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, सीपीएम का विभत्स चेहरा, कोई सी.पी.एम. की इस गुंडागर्दी पर भी आवाज उठाएगा। त्रिपुरा के खोवई जिले में तेलियामुरा के पत्रकार राहुल दास की गलती बस इतनी है कि वे भाजपा की खबरे करते हैं। सीपीएम के स्थानीय गुंडों ने राहुल की पिटाई कर उनके पीठ पर अपने दल के निशान हसुआ का चित्र बना दिया।

अन्य ट्वीट के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी कि त्रिपुरा पुलिस ने दस में से 6 आरोपियों को पकड़ लिया है। जल्द ही बाकी चार भी सलाखों के पीछे रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल दास स्थानीय टीवी पत्रकार राहुल हैं, पिटाई से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...