1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लॉकडाउन को लेकर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला, 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, ये हैं रियायतें

लॉकडाउन को लेकर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला, 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, ये हैं रियायतें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

रांची: देश में कोरोना का कहर इतना भयावह हो गया है कि अब इसकी चर्चा करने से ही रुह कांप जा रही है। अस्पतालों से ज्यादा अब लोगो की भीड़ श्यमशान घाटों पर दिखने लगी है। आम नागरिक से लेकर खास नागरिक तक इसकी चपेट में आकर दम तोड़ रहें हैं। संक्रमण का इतना तेजी से विस्फोट हुआ है कि सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं धरी की धरी रह गई हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने आवास पर बैठक कर 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन लगाने का फैंसला किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोनेन ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर ये फैसला लिया है। इस फैसला में आवश्यक सेवाओं को लेकर कुछ रियायतें भी दी गयी हैं। सीएम सोरेन ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है।

इस दौरान उन्होने कहा कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से ही रोका जा सकेगा। ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें। कोरोना महामारी की चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

सरकार ने आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। इसी के साथ भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी। कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा। 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 50 और लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1456 तक पहुंच गई है। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस के 3992 नए मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 162945 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 162945 संक्रमितों में से 133479 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...