1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी: लॉकडाउन हो रहा सफल, चित्रकूट मंडल के सात में से छह जिले पूरी तरह सुरक्षित

झांसी: लॉकडाउन हो रहा सफल, चित्रकूट मंडल के सात में से छह जिले पूरी तरह सुरक्षित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
झांसी: लॉकडाउन हो रहा सफल, चित्रकूट मंडल के सात में से छह जिले पूरी तरह सुरक्षित

{झांसी से शरद सैनी की रिपोर्ट}

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को शक्त आदेश दिए है लॉकडाउन का सक्ति से पालन कराने के लिए जिसके बाद से उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में कोरोना के खिलाफ जंग लगातार जारी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र के दोनों मंडलों के चालीस हजार से अधिक लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा बाहर से आए हुए लोगों की तेजी से तलाश जारी है।

बता दे, बीमारी की संदिग्धता पर लोगों की जांच का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कोरोना की विश्वव्यापी आपदा से बुंदेले पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि क्षेत्र के झांसी और चित्रकूट मंडल के सात जनपदों में अब तक केवल दो मामले ही सामने आए हैं।

बताते चले, दोनों ही मामले बांदा के हैं। इसके अलावा बाकी छह जिले इस आपदा से अभी महफूज बने हुए हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका लॉकडाउन के साथ-साथ एकांतवास की सामने आई है। क्षेत्र में लॉकडाउन पूरी तरह से सफल साबित हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...