{झांसी से शरद सैनी की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर आइसोलेशन ट्रेन को खड़ा कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर इस ट्रेन में लगे दस कोचों में कोरोना पीड़ितों को रखा जाएगा। बता दे, ट्रेन में दो एसी, छह स्लीपर व दो जनरल कोच लगे हैं।
बताया जा रहा है कि, कोरोना वायरस के चलते किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का सामना करने के लिए रेलवे ने अपने डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी के कोचिंग डिपो में 20, कोच मरम्मत कारखाने में 50, कोचिंग डिपो प्रयागराज में 20 व कोचिंग डिपो आगरा में 20 कोचों को आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इन्हीं में से दस कोच की एक ट्रेन को प्लेटफार्म छह पर खड़ा कर दिया गया है।
सामान्य व स्लीपर कोच की खिड़कियों पर मच्छर जाली लगा दी गई है। कोच के अंदर प्लास्टिक के पर्दे व शौचालय में मग, बाल्टी रख दिए गए हैं। प्रत्येक कोच में 8 आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं, जिसमे प्रत्येक वार्ड में आपातकालीन स्थिति में एक व्यक्ति को रखा जा सकेगा।