1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी: राशन की दुकानों पर आज से मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल

झांसी: राशन की दुकानों पर आज से मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
झांसी: राशन की दुकानों पर आज से मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल

{झांसी से शरद सैनी की रिपोर्ट}

भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के झआंसी जनपद में आज से राशन दुकानों पर मुफ्त पांच किलो चावल का वितरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किए जाने वाले वितरण के लिए मंगलवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। ब्लॉक और जिलास्तरीय गोदामों से दुकानों तक ट्रक चावल पहुंचाने में जुटे रहे।

बता दे, इस दौरान केवल पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को ही चावल का वितरण होगा। वहीं इसको लेकर डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि, वितरण 15 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा।

जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन में आधार प्रमाणीकरण नहीं होगा, उन्हें 26 अप्रैल को प्रॉक्सी के जरिए वितरण किया जाएगा। वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...