1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: जिलाधिकारी ने कहा, कोटा से 30 बसों में से जौनपुर में अधिकांश बसें आ चुकी है

जौनपुर: जिलाधिकारी ने कहा, कोटा से 30 बसों में से जौनपुर में अधिकांश बसें आ चुकी है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर: जिलाधिकारी ने कहा, कोटा से 30 बसों में से जौनपुर में अधिकांश बसें आ चुकी है

{जौनपुर से शम्भु सिंह की रिपोर्ट}

जिलाधिकारी ने बताया है कोटा में कोचिंग के लिए गए बच्चे 30 बसों में जनपद जौनपुर में आने थे,जिसमें से अधिकांश बसें आ चुकी है उनको विभिन्न स्कूलों में रखा गया है उनके खाने-पीने की व्यवस्था नाश्ते की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा इन सभी बच्चों का कोरोना का रैपिड टेस्ट किया जाएगा और नकारात्मक टेस्ट आने पर इन बच्चों को इनके घर जाने दिया जाएगा।

जहां घर पर 14 दिन होम कवारनटाइन में रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है की वे अनावश्यक रूप से उन्हे लेने ना आए सभी बच्चों को सुरक्षित वाहनों से घर भेज दिया जाएगा। बच्चों से दूरी बनाकर रखें ।14 दिन उनको होम को कविरनटाइन में रहना है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...