कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा सख्त हो गया है। शनिवार को संक्रमण की आशंका में आठ जमातियों समेत 18 लोगों का नमूना लिया गया।
बता दें कि, बीएचयू से 6 और जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।तो वहीं, जिला चिकित्सालय में दस नमूना लिया गया। सीएमएस अनिल शर्मा ने बताया कि, 8 नमूने जमात से आए लोगों तथा एक नमूना 21 अप्रैल को दुबई से आए करंजाकला क्षेत्र के चांदीगहना निवासी का है। अस्पताल के क्वारंटाइन में आठ लोग भर्ती किए गए हैं। सभी की स्थिति सामान्य है। आपको बताते चलें कि, जिले में अब तक 267 नमूने लिए गए जिनमें 210 की जांच रिपोर्ट आ गई है। बचे 57 नमूनों में बीएचयू में जांच होनी है।