1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बांटा मॉस्क

जौनपुर: कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बांटा मॉस्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर: कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बांटा मॉस्क

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हुसेपुर गांव स्थित राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज में विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह मॉस्क वितरित किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया।

बता दें कि, उन्होंने सभी से कहा कि लॉकडाउन के नियमों का सभी पालन करें। उनके साथ डा. एनके सिंह व डा. सुबाष सिंह भी मौजूद रहे।

उधर, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने सरपतहां के गैरवांह स्थित बाबा गंगादास आश्रम परिसर में जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया।

गांव निवासी जयनाथ वर्मा के सहयोग से गेहूं, चावल, मसाले, नमक, तेल आदि खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया गया था।

इसी तरह रामपुर में समाजसेवी व उद्योगपति अशोक सिंह ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष राय को 50 गरीबों का खाद्यान्न सौंपा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...