जिले में अन्य जनपदों से आए 956 लोगों को विभिन्न तहसीलों में बनाए गए रैन बसेरों में रखा गया था। जिनमें से 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने के बाद 499 लोगों को सोमवार को घर भेज दिया गया।
बतादें कि, इनसे कहा गया कि घर में क्वारंटाइन में ही रहें और शारीरिक दूरी बनाए रहें। अभी 457 लोगों को छोड़ा जाना शेष है, इनमें वह लोग बचे हैं जिनकी 14 दिनों के क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण नहीं हुई है या दूसरे राज्य व गैर जनपदों के हैं। बाहरियों को जिला प्रशासन द्वारा वाहनों से घर भेजा जाएगा।