रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक राज्य में यही स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है।
बता दें कि मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पिछले 12 घंटों में राज्य के कुछ ही हिस्सों में बारिश हुई हैं, और इसी के साथ अगले 24 घंटों तक भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
तो वहीं बारिश के मौसम के बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, पहलगाम में 3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 0.8 टेम्प्रेचर है।
बता दें कि लद्दाख के लेह में भी रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री, और कारगिल में माइनस 2.8 डिग्री साथ ही द्रास में माइनस 1.8 डिग्री तापमान रहा। उधर जम्मू में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री, कटरा में 16.8, बटोटे में 8.8, बेनिहाल में 7.1 और भद्रवाह में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।