जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किया गया संयुक्त ऑपरेशन अभी जारी है। सेना ने ट्वीट किया, ऑपरेशन लकिरपुर में जारी है। एक आतंकी को मार गिराया गया है। मौके से हथियार बरामद किए गए हैं। चार दिन में अब तक 12 आतंकी मारे जा चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। शहर के ज्यादातर इलाकों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। आतंकी की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। वहीं सुरक्षाबलों ने चार दिन में 12 आतंकियों को मार गिराया।
इससे पहले यानी कल जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पनसर इलाके में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को शूट कर दिया था। पाकिस्तान की तरफ से इस ड्रोन के जरिए आतंकियों को हथियार भेजे गए थे। इसमें एक अमेरिकी राइफल, दो मैग्जीन और दूसरे हथियार थे। ये कंसाइनमेंट किसी अली भाई के नाम पर आया था। ये भारतीय इलाके में 250 मीटर अंदर था। बीएसएफ के जवान ने 9 राउंड फायरिंग कर ड्रोन को गिरा दिया।