1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जालौन: कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने जिला कारागार में शुरु की टेलीफोनिक व्यवस्था

जालौन: कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने जिला कारागार में शुरु की टेलीफोनिक व्यवस्था

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जालौन: कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने जिला कारागार में शुरु की टेलीफोनिक व्यवस्था

{जालौन से वरुण गुप्ता की रिपोर्ट}

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने फिलहाल पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। सरकार लगातार इस वायरस से बचाव के उपाय खोज रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस से फैली महामारी से बचाव के लिए जिला कारागार में एक नई व्यवस्था कायम की है।

बता दे, प्रशासन ने कोरोना वायरस से फैली महामारी से बचाव के लिए शोसल डिसटेंसिग बनाए रखने के मद्देनजर कारागार में बंद कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात की जगह फोन द्वारा बातचीत कराने की व्यवस्था की है। कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी से बचने के लिए प्रशासन का यह सरहानीय कदम बताया जा रहा है।

जालौन जिला जेल के अधीक्षक डॉ सीताराम शर्मा ने बताया कि, शासनादेश के अनुसार जनपद के जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों के बीच शोसल डिसटेंसिग बनाए रखने के लिए उनके परिजनों से मुलाकात की जगह फोन पर बात करने की व्यवस्था शुरू की गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...