नई दिल्ली : जलवायु परिवर्तन को लेकर सभी देश परेशान है, जिससे उबरने के लिए वे लगातार कई तरह का सम्मेलन करते है और अपने विचारों से अन्य देशों को रुबरू करवाते है। लेकिन इतना संवेदनशील मुद्दा होने के बावजूद भी अगर वर्ल्ड लीडर्स इसमें कोई खास दिलचस्पी न लें, तो आप समझ सकते है कि वे इस परिवर्तन को लेकर कितना गंभीर है।
COP26 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को देखकर भी कुछ ऐसा ही लगा। जब जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर व्याख्यान चल रहा था, तब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन झपकी ले रहे थे।
Biden को नहीं हुआ मालूम
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, COP26 शिखर सम्मेलन में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) झपकी लेते कैमरे में कैद हो गए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर चल रहे भाषण के दौरान राष्ट्रपति कुछ देर के लिए झपकी ले लेते हैं। उन्हें खुद भी शायद इसका अहसास नहीं होता।
सहयोगी ने President को जगाया
दक्षिण अफ्रीकी मानवाधिकार कार्यकर्ता एडी नडोपू विशेष रूप से विकलांग लोगों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भाषण दे रहे थे, उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ पल के लिए सो गए। जैसे ही उनके एक सहयोगी की नजर इस पर गई, वो तुरंत दौड़कर वहां पहुंचा और जो बाइडेन को जगाया। इसके बाद बाइडेन ऐसे तालियां बजाने लगे, जैसे मानों उन्होंने पूरा भाषण सुना है। आपको बता दें कि यूएस प्रेसिडेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
‘तबाही की ओर बढ़ रही दुनिया’
बाइडेन ने भले ही दूसरों की बातों को सही से न सुना हो, लेकिन जब अपनी बारी आई तो उन्होंने काफी बड़ी-बड़ी बातें कहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया तबाही की ओर बढ़ रही है, दुनिया में एक समान स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का निर्माण करने की क्षमता है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान इस बात पर जोर दिया कि विश्व इतिहास के एक मोड़ पर खड़ा है। हमारे पास खुद में निवेश करने और एक समान स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का निर्माण करने की क्षमता है।
देखें वीडियो
Biden appears to fall asleep during COP26 opening speeches pic.twitter.com/az8NZTWanI
— Zach Purser Brown (@zachjourno) November 1, 2021