1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खुफिया एजेंसियों ने सरकार से कहा, तुरंत बंद करें चीनी एप्स

खुफिया एजेंसियों ने सरकार से कहा, तुरंत बंद करें चीनी एप्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुफिया एजेंसियों ने सरकार से कहा, तुरंत बंद करें चीनी एप्स

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी विवाद के बीच भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार से टिकटाॅक और जूम समेत चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप को ब्लाॅक करने या लोगों से इसका इस्तेमाल बंद करने की सलाह देेने की सिफारिश की है। एजेंसियों का कहना है कि चीनी एप सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित है और इससे बड़े पैमाने पर डेटा भारत के बाहर भेजा रहे है।

खुफिया एजेंसियों ने सरकार को जो लिस्ट भेजी है उनमें टिकटाॅक और वीडियों काॅल जूम एप के अलावा यूसी ब्राउजर, शेयर इट, क्लीन मास्टर और एक्सजेंडर जैसे एप भी शामिल है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव का समर्थन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने भी किया है।

सुरक्षा परिषद का कहना है कि चीनी एप भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते है। प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है और सभी मोबाइल एप के मानक और उससे जुड़े जोखिम की जांच की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...