1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेरणा: ड्यूटी और देश की सेवा करने के लिए कॉन्स्टेबल ने अपनी शादी को किया कैंसिल

प्रेरणा: ड्यूटी और देश की सेवा करने के लिए कॉन्स्टेबल ने अपनी शादी को किया कैंसिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेरणा: ड्यूटी और देश की सेवा करने के लिए कॉन्स्टेबल ने अपनी शादी को किया कैंसिल

{ हापुड़ से तुषार की रिपोर्ट }

जहां देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन है और सभी लोग इनका मिलकर पालन भी कर रहे है, और यूपी के जनपद हापुड़ में दमकल विभाग में तैनात सिपाही सुदेश की शादी लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते कैंसिल हो गयी है।

सिपाही सुदेश की 16 अप्रैल 2020 में सगाई थी और 20 अप्रैल 2020 में सिपाही सुदेश कुमार की बारात जानी थी, लेकिन सिपाही सुदेश ने देश की सेवा करना सर्वप्रथम समझा और अपनी शादी को कैंसिल कर दिया और सिपाही सुदेश अपनी शादी कैंसिल कर लग्न और मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे है।

बुलंदशहर जिले के रहने वाले सिपाही सुदेश कुमार जनपद हापुड़ में दमकल विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है, और जनपद में अपनी ड्यूटी कर इन दिनों कोरोना वायरस से लोगो को बचा रहे है।

इसके साथ ही जनपद में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 पहुंच गई है और जनपद में ऑरेंज रेंज में शामिल किया गया है, जिसके चलते दमकल विभाग भी पीछे नही है, दमकल विभाग के सिपाही जान हथेली पर रखकर जनपद को सेनेटाइज कर रहे है।

हापुड़ में दमकल विभाग में तैनात सिपाही सुदेश का कई माह पूर्व रिश्ता तय होने के बाद शादी की तारीख निर्धारित कर दी गई थी, जिसके अंतर्गत 16 अप्रैल 2020 की सगाई और 20 अप्रैल की शादी तय हुई और 20 अप्रैल को सिपाहा सुदेश की बारात जिला बुलन्दशहर के कस्बा जहांगीराबाद में जानी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...