रिपोर्ट – माया सिंह
राजस्थान : राजस्थान के जालोर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । जहां एक चार साल का बच्चा 90 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया । इस दर्दनाक घटना के बारे में सूचना मिलते ही आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहूंच गये और तुरंत जिला आपदा प्रबंधन की टीम को सूचित कर दिया । इसके बाद 18 घंटे कड़े मशक्क्त करने के बाद टीम ने बच्चे को बाहर निकाल लिया है ।
दरअसल , यह पूरा मामला लाछड़ी गांव का है जहां नगाराम देवासी नाम के शख्स के खेत में नया बोरवेल खुदवाया गया था और कच्चे होने के वजह से इसे ऊपर से ढंक दिया गया था । सुबह 10 बजे के करीब नागाराम का चार साल का बेटा अनिल खेलते हुये वहां पहुंचा और बोरवेल को अंदर तक देखने का प्रयास करने लगा ।
इतने में ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह बोरवेल में गिर गया । सौभाग्यवश मौजूद एक व्यक्ति ने गिरते हुये उसे देख लिया और गांव में जाकर सबको बता दिया । सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई और पलभर में ही लोगों की भीड़ लग गई ।
वहीं प्रशासन और पुलिस टीम पहुंचकर तुरंत ऑक्सीजन सीलेंडर की व्यवस्था कर पाइप के जरिये बोरवेल में ऑक्सीजन छोड़ने लगी ताकि बच्चे की दम नहीं घुंटे । आस-पास संसाधन की कमी होने के वजह से रेस्क्यु ऑपरेशन में काफी परेशानी हुई । इसके बाद गुजरात के गांधीनगर से एनडीआरएफ के टीम को भी बुलाया गया था ।
गुजरात के एनडीआरएफ टीम के पहुंचने के बाद कई तरह के टेकनीक प्रयोग किया गया लेकिन अंत में देशी जुगाड़ से बच्चे को सुरक्षित निकाला गया । इसमें करीब 18 घंटे लग गया । हालांकि बच्चा सुरक्षित है , बाहर निकलते ही उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
घटना के बाद जालौर जिला कलेक्टर नम्रता वर्षणी, जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर छगनलाल गोयल ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया । रेस्क्यु ऑपरेशन सफल होने के बाद सभी ने चैन की सांस ली ।