भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री ऑनलाइन के अलावा स्टेशन काउंटर से भी आरक्षण टिकट बुक करा सकते हैं। यात्रियों को यह सुविधा आज से मिलेगी।
बता दें कि रेलवे ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्टेशनों पर काउंटर से टिकट बुकिंग की सुविधा बंद कर दी थी। अभी जो भी ट्रेनें चल रही हैं उसके लिए यात्रियों को ऑनलाइन ही टिकट बुक करना पड़ता था। लेकिन अब रेलवे ने यात्रियों के लिए काउंटर से भी टिकट बुक करने की सुविधा खोल दी है।