रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। अस्पतालों मे बेड,दवाईयों और ऑक्सीजन की कमीं से हाहाकार मचा हुआ है। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड की 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
आपको बता दें कि ये ट्रेनें 7 मई 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द की गई हैं। ईस्टर्न रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, कोरोना काल में ईस्टर्न रेलवे की इन ट्रेनों को चला तो दिया गया, लेकिन उसमें कभी भी क्षमता के अनुसार यात्रियों ने सफर नहीं किया। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर के कारण यात्रियों की संख्या पहले से भी कम हो गई है। ऐसे में रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
Suburban Services of ER in West Bengal will remain suspended w.e.f. 6.5.2021. pic.twitter.com/ES8nTFthlm
— Eastern Railway (@EasternRailway) May 5, 2021
इस दौरान भारतीय रेलवे ने कहा है कि इन ट्रेनों के रद्द होने से बचने वाले संसाधनों और क्षमता का उपयोग दूसरी ट्रेनों के परिचालन या मालगाड़ी का संचालन करने में किया जाएगा। पूर्व रेलवे ने बताया कि 7 मई से बिहार के भागलपुर से जमालपुर, क्यूल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना सिटी और पटना जंक्शन होते हुए दानापुर तक जाने वाली 03401 तथा 03402 स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 6 मई तक निर्धारित समय पर चलेगी। आइए देखते हैं कि इसके अलावा और कौन सी ट्रेन रद्द की गई है।
आपको बता दें कि मई से पश्विम बंगाल के हावड़ा से दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी होते हुए रांची तक चलने वाली 02019 और 02020 हावड़ा रांची स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। ट्रेन संख्या 03027 और 03028 हावड़ा आजिमगंज स्पेशल एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 03047, 03048 हावड़ा-रामपुरहाट एक्सप्रेस और 03117 व 03118 कोलकाता-लालगोला एक्सप्रेस भी अगले आदेश तक रद्द रहेगी।
कोलकाता के पास हल्दिया से आसनसोल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 03502 और 03501 को भी कैंसिल किया गया है। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल को समुद्रतटीय शहर हल्दिया से जोड़ती है। सियालदह से रामपुरहाट के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 03187 और 03188 को भी रद्द कर दिया गया है. ये सभी ट्रेनें 7 मई 2021 से रद्द की गई हैं, जबकि 6 मई तक पहले की तरह ही चलती रहेंगी।
पिछले 24 घंटे में कोरोना की बात करें तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान और बिहार समेत देश के 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इनमें से चार राज्यों- महाराष्ट्र में 6.41 लाख, कर्नाटक में 4.87 लाख, केरल में 3.75 लाख और उत्तर प्रदेश में 2.62 लाख सक्रिय मामले हैं। अगर पूरे देश की बात करें तो इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 35,58,002 हो गई है। 12 राज्यों में 81.25 फीसद एक्टिव केस हैं।