1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Indian Railway मुंबई और पुणे से चला रहा कई स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट और टाइम शेड्यूल

Indian Railway मुंबई और पुणे से चला रहा कई स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट और टाइम शेड्यूल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Indian Railway मुंबई और पुणे से चला रहा कई स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट और टाइम शेड्यूल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर इस दौर में पहुंच गया है कि संक्रमण की चेन रोकना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों भी बेबस नजर आ रही है। कोरोना के इस दूसरे लहर में संक्रमण की गति काफी तेज है, इसके साथ संक्रमण से इस लहर में जान गंवाने वालों का ऑकड़ा भी काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। हाताल तो ये हो गये हैं कि श्यमशान घाटों पर अंतिम संस्कार करने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चिंता में प्रवासी मजदूर हैं।

कोरोना के पहले दौर में अचानक लगे लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी सबसे ज्यादा फैली है, सरकार दिन पर दिन प्रतिबंध कड़े करती जा रही हैं। जिससे प्रवासी मजदूरों में पिछले दर्द का डर बैठ गया है। जिसको देखते हुए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करने में जुट गई है। इसके साथ ही सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और पुणे से बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैंसला लिया है।

भारतीय रेलवे ने पुणे से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 01455 को चलाने का फैंसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 17.4.2021 को 06.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.10 बजे दानापुर पहुंचेगी।

मुंबई से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 01203 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 23 अप्रैल और 30 अप्रैल को 18.00 बजे रवाना होगी, और तीसरे दिन 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिओकी, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, किऊल जंक्शन और जमालपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

मुंबई से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 01197 स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 21 अप्रैल को 14.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 10:50 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन भिवंडी रोड, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा किला, टूंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, भटनी और सीवान जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसके साथ ही भारतीय रेलवे मे पनवेल से रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 012055 को चलाया है। यह स्पेशल ट्रेन पनवेल से दिनांक 16.4.2021 को 22.10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...