1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूएनएससी के मंच से आतंकियों और आतंकी संगठनों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर जोर देगा भारत

यूएनएससी के मंच से आतंकियों और आतंकी संगठनों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर जोर देगा भारत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूएनएससी के मंच से आतंकियों और आतंकी संगठनों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर जोर देगा भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य चुने जाने के कुछ ही घंटे बाद भारत ने एलान किया करते हुए कहा है कि वह इस मंच से आंतकियों और आतंकी संगठनों पर लगाम लगाने के लिए जोर देगा।

भारत ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की इस शक्तिशाली इकाई द्वारा आतंकवाद निरोधक कार्रवाई बढ़ाना और आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया गैर राजनीतिकरण उसकी मुख्य प्राथमिकताओं में होगा।

आगामी कार्यकाल में भारत आतंकवाद, उसके समर्थकों, हमदर्दों और आतंकियों को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ वैश्विक स्तर कार्रवाई पर जोर देने के लिए काम करेगा। भारत को 192 में से 184 मत मिले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...