1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या भारत में, विश्व में 9वें पायदान पर पहुंचा

एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या भारत में, विश्व में 9वें पायदान पर पहुंचा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या भारत में, विश्व में 9वें पायदान पर पहुंचा

विश्व के सबसे ज्यादा कोरोना वायरस प्रभावित देशों की सूची में भारत नौंवे स्थान पर पहुंच गया है वहीं एशिया के देशों में संक्रमितों की संख्या में भारत पहले स्थान पर पहुंच चुका है। तीन दिन पहले ही ईरान को पीछे छोड़ते हुए भारत 10वें स्थान पर आ गया था। इसके बाद भारत तुर्की को पीछे छोड़ नौंवे स्थान पर पहुंच गया।

वल्र्डोमीटर वेबसाइट और जाॅन हाॅपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार गुरूवार रात भारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,63,120 दर्ज की गई है। इससे पहले सबसे ज्याद प्रभावित देशों में नौंवे पायदान पर तुर्की था जहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,59,797 पहुंच गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत में कोरोना संक्रमण के हालात यही रहे तो अगले दो से तीन दिन में जर्मनी और फ्रांस को पछाड़कर भारत दुनिया का सातवां सबसे प्रभावित देश बन जाएगा।

गुरूवार को देश में कोरोना वायरस के 120 दिन पूरे हो चुके है। 16 मई को भारत चीन से आगे निकलते हुए 11 वें स्थान पर था। फिलहाल अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, फ्रांस और जर्मनी दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत से आगे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...