भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का गैर-स्थायी सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया है। एशिया-प्रशांत श्रेणी की सीट से भारत आठवीं बार गैर-स्थायी सदस्य बना है।
अब उम्मीद है जल्द भारत स्थायी सदस्य भी चुन लिया जाएगा लेकिन इससे पाकिस्तान बड़ा परेशान है। भारत वर्ष 2021-22 के बीच सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर मौजूद रहेगा।
पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का संयुक्त राष्ट्र संघ में सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य चुना जाना एक चिंता का विषय है।
आपको बताते चले कि संयुक्त सुरक्षा परिषद दुनिया में शांति संतुलन बनाकर चलता है जिसके 15 सदस्य है।
अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन स्थायी सदस्य है वहीं भारत और बाकी देश अस्थायी है। भारत साल 2015 से ही स्थायी सदस्य बनने की कोशिश कर रहा है लेकिन चीन सफल नहीं होने दे रहा है।